नई दिल्ली। इंसान की क्रूरता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। लोग अब जानवर तक को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने बकरी के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बेजुबान पर बेरहमी का यह मामला जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति पर बकरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बकरी के साथ यौन हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपी एनटीपीसी का रिटायर्ड कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी अधेड़ की तलाश कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी बकरी के साथ यौन हिंसा के बाद अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहा है। गुस्साए लोगों ने आरोपी पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है। इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि बकरी के साथ यौन हिंसा का मामला सामने आया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः- राक्षस बना पति, चबा डाले पत्नी के होंठ, 16 टांके लगने के बाद महिला ने लिखित में की शिकायत
मोदी के आने से पहले अलर्ट पर पूरा प्रयागराज, DM का आदेश- ऑनलाइन चलेगा क्लास, बच्चे खुश