नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगले 48 घंटे काफी अहम होने वाले हैं। कल यानी 19 फरवरी भाजपा के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा, जिसके बाद पूरे देश का इंतजार खत्म होगा। बैठक के बाद 20 फरवरी को दिल्ली में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सभी सरकारी विभाग और एजेंसियां लगी हुई हैं। रामलीला मैदान की सफाई और सजावट का काम चालू है। एजेंसियां सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर रही हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 50 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी वाले नेता भी रामलीला मैदान पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए नेताओं को भी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में किसानों को भी आमंत्रित किया गया है।
रामलीला मैदान की तैयारी में बड़ी मात्रा में कालीन, सोफा और सफेदी का काम चल रहा है। जेसीबी की मदद से जगह को समतल किया जा रहा है और पानी का छिड़काव किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे होगा। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में 3 मंच बनाए जाएंगे। एक बड़ा मंच 40×24 का होगा। जबकि, दो मंच 34×40 के होंगे। मंच पर करीब 100 से 150 कुर्सियां रखी जाएंगी। जबकि आम लोगों के बैठने के लिए करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी के पास दिल्ली को चलाने के लिए एक भी सक्षम विधायक नहीं है। इसके बावजूद भाजपा की तरफ से तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
ये भी पढ़ेंः- यूपी विधानसभा में महाबवाल! योगी से भिड़ गए सपा विधायक, बेड़ियों में जकड़े नेताओं ने काटा ग़दर
‘मम्मी मर गई, पापा ने उल्टा लटका दिया’, मायके से ससुराल लौटी बेटी और हो गया ये कांड