मयूर विहार-2 के संजय झील पार्क स्थित तीन प्राचीन मंदिर को तोड़ने के एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजर पहुंच गए। मंदिर गिराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। तभी हिंदुओं ने आकर बवाल काट दिया।
नई दिल्ली। मयूर विहार-2 के संजय झील पार्क स्थित तीन प्राचीन मंदिर को तोड़ने के एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजर पहुंच गए। मंदिर गिराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। तभी हिंदुओं ने आकर बवाल काट दिया। मंदिर बचाने के लिए लोगों ने पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देखकर सीएम रेखा गुप्ता ने इस कार्रवाई को रोक दिया।
जानकारी के मुताबिक रात भर चले हंगामे के बाद मंदिरों पर बुलडोजर से होने वाली कार्रवाई को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। विधायक रवि नेगी ने कहा है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के राज्यपाल से बात कर बुलडोजर कार्रवाई रुकवा दी। इसके लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों से बात की गई।
सेक्टरवासियों का कहना है कि सभी मंदिर रजिटर्स हैं। यहां पर हर साल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा जैसे कार्यक्रम होते हैं। इतने सालों बाद अचानक नोटिस मिलने से सेक्टर के लोग नाराज हैं। उनका ये भी कहना है कि नोटिस में डिपार्टमेंट की मुहर के साथ अधिकारी के साइन नहीं थे। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी ने कहा कि अचानक से इन्होंने नोटिस चिपका दिया और चले गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जब उन्होंने भारी सुरक्षा और बुलडोजर को देखा तो खून खौल गया। मंदिर की घंटी बजाकर वहाँ बड़ी संख्या में लोगों को इक्कठा किया गया। हंगामा बढ़ता देखकर विधायक रवि नेगी वहां पहुंचे। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से बात की। सीएम ने मंदिर तोड़ने पर रोक लगा दी। लोगों का कहना है कि मंदिर 40 साल पुराना है।