• होम
  • राज्य
  • झारखंड में 11 बजे तक 29% मतदान, आदिवासी रिजर्व सीटों पर वोटिंग की रफ़्तार तेज

झारखंड में 11 बजे तक 29% मतदान, आदिवासी रिजर्व सीटों पर वोटिंग की रफ़्तार तेज

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 29% फीसदी वोटिंग हुई है। इसमें खूंटी में सबसे ज्याद34% और रामगढ़ में सबसे कम 24.17% वोट पड़े हैं। आदिवासी रिजर्व सीटों पर वोटिंग ज्यादा हो रही है। पहले चरण में कोल्हान की 14 […]

Jharkhand first phase of polling
inkhbar News
  • November 13, 2024 12:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 29% फीसदी वोटिंग हुई है। इसमें खूंटी में सबसे ज्याद34% और रामगढ़ में सबसे कम 24.17% वोट पड़े हैं। आदिवासी रिजर्व सीटों पर वोटिंग ज्यादा हो रही है। पहले चरण में कोल्हान की 14 सीटें, दक्षिणी छोटानागपुर की 13 सीटें, पलामू की 9 सीटें और उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन की 7 सीटें शामिल हैं। पहले फेज की 683 में से 43 महिला उम्मीदवार हैं। इसमें से 235 उम्मीदवार करोड़पति हैं और 174 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा

पहले फेज में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, उनका बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू , मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चुनाव लड़ रही हैं। मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन की सरकार के छह मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे चार पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है।

81 सीटों पर वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें से 44 अनारक्षित, 28 ST और 9 SC कैंडिडेट के लिए सुरक्षित सीटें हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 2.6 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। 2024 विधानसभा चुनाव में 11.84 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। पहले फेज में 13 नवंबर को 43 और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर चुनाव होंगे।

 

 

खड़गे की मां-बहन को मुसलमानों ने जिंदा जलाया, मुस्लिम वोट के लिए कांग्रेस में सन्नाटा, राहुल भी चुप!

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 13% मतदान