• होम
  • राज्य
  • लव मैरिज करके पछता रही 20 दिन की दुल्हन, शादी के सारे सबूत लेकर फरार हुआ दूल्हा

लव मैरिज करके पछता रही 20 दिन की दुल्हन, शादी के सारे सबूत लेकर फरार हुआ दूल्हा

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक लड़की को लव मैरिज करना भारी पड़ा। युवक ने पहले लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शारीरिक संबंध बनाया, शादी भी की लेकिन उसके 20 दिन बाद ही पत्नी को छोड़कर भाग गया। शादी के कई दिनों तक पत्नी उसे ढूंढती रही लेकिन उसे उसका पति […]

inkhbar News
  • May 13, 2024 2:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक लड़की को लव मैरिज करना भारी पड़ा। युवक ने पहले लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शारीरिक संबंध बनाया, शादी भी की लेकिन उसके 20 दिन बाद ही पत्नी को छोड़कर भाग गया। शादी के कई दिनों तक पत्नी उसे ढूंढती रही लेकिन उसे उसका पति नहीं मिला।

कागजात लेकर भागा पति

युवती ने अपनी अलमारी को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि पति शादी के सर्टिफिकेट समेत अन्य कागजात लेकर भागा हुआ है। तब जाकर पत्नी को पति के बेवफाई के बारे में पता चला। सारा मामला मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के एक मोहल्ले बताया गया है। नई नवेली दुल्हन न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। उसने अपनी सास, पति और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

नशीली दवा देकर…

पीड़िता जाह्नवी गुप्ता ने जानकारी दी कि 2 साल पहले उसकी युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर मोबाइल पर चैट करने लगे। दोनों फ़ोन पर घंटों बात करते थे, इस तरह से नजदीकियां बढ़ने लगी। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों चोरी-छिपे मिलने-जुलने भी लगे। शादी से पहले लड़की गर्भवती भी हुई तो लड़के ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। लड़की ने पुलिस को कहा है कि युवक नशीली दवाइयां मिलाकर उसके साथ संबंध बनाता था।

सास ने घर से निकाल दिया था

प्रेमिका ने आगे बताया कि जब वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो शहर के रानी सती मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के सर्टिफिकेट के लिए आवेदन दिया लेकिन जब ससुराल पहुंची तो सास-ननद ने जमकर गाली दी। साथ में मारपीट भी किया। सास ने घर में नहीं रखा तो पति ने अहियापुर के डॉक्टर कॉलोनी में एक मकान किराये पर लिया। दोनों साथ में रहने लगे लेकिन एक दिन उसका पति घर से निकलता तो फिर वापस ही नहीं आया।

 

पीएम मोदी ने पटना साहिब में टेका मत्था, खाना बनाया, अरदासियों को परोसा लंगर

Video: फिर से विवादों में माधवी लता, हैदराबाद में बुर्का हटवाकर चेक की वोटर ID