वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 175 की मौत, 220 अभी भी लापता

वायनाड। केरल के वायनाड में बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। 131 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं 220 के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मालूम हो कि सोमवार देर रात मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी। भूस्खलन में घर, सड़कें पुल और गाड़ियां बह गईं।

ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी रेस्क्यू में शामिल

बड़ी संख्या में आर्मी, एयरफोर्स, SDRF और NDRF की टीम रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। भारतीय सेना ने देर रात तक 1 हजार लोगों को बाहर निकाला। सुबह में फिर से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। वायनाड में मौसम अभी भी बेहद खराब है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है। ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है।

राहुल-प्रियंका का दौरा रद्द

इधर लगातार हो रही बारिश के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का वायनाड दौरा रद्द हो गया है। दोनों भाई बहन पीड़ितों से मिलने यहां आने वाले थे। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहां के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सीएम ने हादसे को लेकर राज्य में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

क्या बोले सीएम

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मुताबिक जिस जगह यानी मुंडक्कई में यह लैंडस्लाइड हुआ, यह उच्च जोखिम वाले आपदा क्षेत्र में आता है। यहां पर लोग नहीं रहते हैं। भूस्खलन के बाद वहां से मिट्टी, पत्थर और चट्टानें लुढ़क कर चूरलमाला आ गईं। यह भूस्खलन की शुरुआत वाले जगह से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर है। यह संवेदनशील क्षेत्र नहीं है। यहां पर लोग सालों से रह रहे हैं। यही कारण है कि यहां पर इतनी बड़ी जनहानि हुई।

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन पहुंचे राहत शिविर, वायनाड में लिया हालातों का जायजा

Tags

Wayanad Landslideकेरलभूस्खलनवायनाड लैंडस्लाइड
विज्ञापन