• होम
  • खेल
  • TIME मैगजीन के टॉप 100 में पहलवान साक्षी मलिक, इन भारतीयों के भी नाम

TIME मैगजीन के टॉप 100 में पहलवान साक्षी मलिक, इन भारतीयों के भी नाम

नई दिल्ली। अमेरिकी टाइम मैगजीन ने 2024 के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक का नाम भी शामिल है। साक्षी ओलंपिक के इतिहास में कुश्ती में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी है। दिसंबर 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के […]

साक्षी मलिक
  • April 18, 2024 7:57 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

नई दिल्ली। अमेरिकी टाइम मैगजीन ने 2024 के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक का नाम भी शामिल है। साक्षी ओलंपिक के इतिहास में कुश्ती में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी है। दिसंबर 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण को लेकर मचे विवाद के बाद उन्होंने दुखी होकर संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब उन्हें टाइम की सूची में शामिल किया गया है।

साक्षी ने जताई खुशी

टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल होने पर साक्षी ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि टाइम्स मैगज़ीन की 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रही हूं। बता दें कि इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों को जगह मिली है लेकिन साक्षी मलिक एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

साक्षी के नाम ये रिकॉर्ड

मालूम हो कि पहलवान साक्षी मलिक हरियाणा के मोखरा की रहने वाली हैं। उन्होंने फ्री स्टाइल पहलवान के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली साक्षी पहली महिला पहलवान है। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। दिसंबर 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती के अध्यक्ष बनने पर उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

इन लोगों के भी नाम–

आलिया भट्ट
देव पटेल
सत्या नडेला

 

Read Also: किसी भ्रम में न रहें कि मोदी लहर है… BJP उम्मीदवार नवनीत राणा के बयान पर बवाल, बाद में दी सफाई

रवि किशन को पति बताने वाली महिला के खिलाफ FIR, बीजेपी सांसद की पत्नी बोलीं- 20 करोड़ के लिए…