September 25, 2024
  • होम
  • खेल
  • WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग में सबसे महंगे रहे ये खिलाड़ी

WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग में सबसे महंगे रहे ये खिलाड़ी

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : December 9, 2023, 8:59 pm IST

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग के अगामी सत्र के लिए आज मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी (WPL Auction 2024) हुई। इस नीलामी में 165 खिलाड़ियों का नाम शामिल था। जिसमें से 30 खिलाड़ियों को खरीद लिया गया। एनाबेल सदरलैंड इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही महिला प्रीमियर लीग में दूसरी सबसे महंगी अनकैप्ट खिलाड़ी भारत की प्लेयर वृंदा दिनेश बनी हैं।

पांचों फ्रेंचाइजी ने किया इतना खर्च

काशवी गौतम महिला प्रीमियर लीग (WPL Auction 2024) इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गईं हैं। गुजरात जायंट्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, डब्ल्यूबीबीएल 9 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चमारी अथापथु अनसोल्ड रह गईं हैं। बता दें कि नीलामी के दौरान 5 फ्रेंचाइजी (गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस) ने कुल 12.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। गुजरात जायंट्स ने इस दौरान सबसे ज्यादा 4.5 करोड़ रुपये खर्च किया है।

किस खिलाड़ी को किस फ्रेंचाइजी ने खरीदा?

एनाबेल सदरलैंड- दिल्ली कैपिटल्स ( 2 करोड़ रुपये)

काशवी गौतम- गुजरात जायंट्स (2 करोड़ रुपये)

दिनेश- यूपी वॉरियर्स (1.3 करोड़ रुपए)

फीबी लिचफील्ड- गुजरात जायंट्स (1 करोड़ रुपए)

वेदा कृष्णमूर्ति- गुजरात जायंट्स (30 लाख रुपये)

सोफी मॉलन्यू -रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (30 लाख रुपए)

सिमरन बहादुर- -रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (30 लाख रुपए)

गौहर सुल्ताना – यूपी वॉरियर्स (30 लाख रुपए)

सबिनेनी मेघना- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (30 लाख रुपए)

शुभा सतीश- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (10 लाख रुपये)

अश्विनी कुमार- दिल्ली कैपिटल्स (10 लाख रुपये)

तरन्नुम पठान- गुजरात जायंट्स (10 लाख रुपए)

कीर्तना बालाकृष्णन- मुंबई इंडियंस (10 लाख रुपए)

फातिमा जाफर- मुंबई इंडियंस (10 लाख रुपए)

अनसोल्ड रहे ये खिलाड़ी

सुषमा वर्मा
उमा छेत्री
कोमलप्रीत कौर
पेज स्कॉफील्ड
अनुष्का शर्मा
आयरिस ज्विलिंग

यह भी पढ़ें: DARK MATTER: क्या है डार्क मैटर, जिसकी खोज में जुटा चीन

Ravi Bishnoi: टी20 का नंबर 1 गेंदबाज़ बनने पर रवि बिश्नोई का रिएक्शन आया सामने, कहा- कभी सपने में…

Tags