• होम
  • खेल
  • WPL 2025: चैंपियन MI ने झटका तगड़ा इनाम, फाइनल में हारी दिल्ली पर भी हुई पैसों की बरसात!

WPL 2025: चैंपियन MI ने झटका तगड़ा इनाम, फाइनल में हारी दिल्ली पर भी हुई पैसों की बरसात!

Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रनों से हराकर अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता. हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.

MI win final
  • March 16, 2025 3:56 pm Asia/KolkataIST, Updated 16 hours ago

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 149 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 141 रन ही बना सकी और मुंबई ने 8 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।

हरमनप्रीत कौर का जलवा

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

आखिरी ओवर तक चला मैच

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हार नहीं मानी और आखिरी ओवर तक मुकाबला रोमांचक बनाए रखा। मरिज़नने कप्प (40 रन, 26 गेंद) और निकी प्रसाद (25 रन, 23 गेंद) ने संघर्ष किया, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के लिए नताली सिवर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसमें मैग लैनिंग का विकेट भी शामिल था।

WPL 2025 की इनामी राशि

महिला प्रीमियर लीग 2025 में चैंपियन बनने पर मुंबई इंडियंस को तगड़ी इनामी राशि मिली, जबकि उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स को भी अच्छी रकम से नवाजा गया। विजेता: मुंबई इंडियंस – ट्रॉफी के साथ 6 करोड़ रूपये इनामी राशि मिली है. रनर-अप: दिल्ली कैपिटल्स – इस सीजन के उपविजेता के तौर पर 3 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्राप्त हुई

Read Also: BCCI के नए नियमों से नाखुश विराट कोहली, बोले- फैसले लेने वालों को दूर रखा जाए, ये परिवार की अहमियत नहीं समझते

Tags

MI vs DC