जब धोनी को हुआ था प्रियंका से प्यार! जानें वो अनोखी लव स्टोरी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया। माही के तमाम चाहनेवालों के लिए उनके संन्यास की खबर दिल तोड़ने वाली है। हालांकि MS धोनी 19 सितंबर से UAE में होने वाले IPL में खेलते नजर आ सकते हैं। कैप्टन कूल MS धोनी हमेशा से कमाल के रहे हैं।

 

जब धोनी को हुआ था पहला प्यार

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके लिए खुद को संभालना काफी मुश्किल हो गया था। अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा को खोना उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की एक हादसे में मौत हो गई थी। इस हकीकत की घटना को सुशांत सिंह राजपूत ने ऑन-स्क्रीन निभाया था

 

लेकिन अधूरी रह गई मोहब्बत

MS धोनी प्रियंका से प्यार करते थे और उन्होंने प्रियंका से शादी करके अपना जीवन बिताने का फैसला किया था। लेकिन कहा जाता है कि सभी कहानियों का सुखद अंत नहीं होता है। वैसे ही माही और प्रियंका की प्रेम कहानी का भी सुखद अंत नहीं हो पाया। दोनों को एक दूसरे में अपना आने वाला कल दिखता था। उस समय माही को 2003-04 में जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे के लिए इंडिया ए टीम के लिए चुना गया था।

 

 

सिफ़ारिश लेकर चले गये सचिन के पास

कीपर-बल्लेबाज माही ने पहले ही एक कीपर और बल्लेबाज के तौर पर चमक गए थे। यहां तक कि Tri-Nation Tournament में छह पारियों में शानदार 362 रन भी बनाए थे। माही पर जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अंतरिम कोच रवि शास्त्री की नजर पड़ी। टीम 2004 में बांग्लादेश के दौरे पर थी। दोनों की मुलाकात उस प्लेन में हुई थी, जहां प्रियंका उन्हें पहचानने में नाकाम रहीं। प्रियंका ने माही से सचिन तेंदुलकर का ऑटोग्राफ लाने को कहा जिसके बाद माही ने प्रियंका को सचिन का ऑटोग्राफ लाकर दिया।

 

और MS धोनी टूट गए

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को फोन नंबर दिए और दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने साथ में आगे की जिंदगी बिताने का फैसला किया है। लेकिन माही और प्रियंका का सपना पूरा नहीं हो सका। कार एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो गई। माही जब अपने टूर से आए तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। इस घटना से माही पूरी तरह से टूट गए थे।

 

आज ज़िंदगी में काफी आगे बढ़ चुके

यह एक ऐसा हादसा था जिसने माही को पूरी तरह बदल कर रख दिया। हालांकि, उन्होंने इस घटना का खुद पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ने दिया और भारतीय टीम में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। पूरे देश को उन पर गर्व था और प्रियंका उनके दिल में बसी रहीं। लेकिन कुछ सालों बाद माही ने साक्षी रावत से शादी कर ली। दोनों सुखी जिंदगी बिता करते हैं। इन दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि माही की जिंदगी से जुड़ा ये वाकया आज भी उनके फैंस को इमोशनल करता है।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

 

 

Tags

ms dhoni angryms dhoni iccms dhoni in iplms dhoni in showsms dhoni interviewms dhoni iqms dhoni jab takms dhoni jaby koayms dhoni jadejams dhoni journey
विज्ञापन