• होम
  • खेल
  • Watch: स्टेडियम में आपस में भिड़े दर्शक, लड़की ने मारा चाटा फिर लड़के ने जो किया देखकर हैरान रह जाएंगे

Watch: स्टेडियम में आपस में भिड़े दर्शक, लड़की ने मारा चाटा फिर लड़के ने जो किया देखकर हैरान रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई मजेदार वीडियो आते रहते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और बेसबॉल समेत तमाम गेमों में कई बार दोनों टीमों के फैंस आमने-सामने हो जाते हैं। जिसके बाद जमकर झड़प देखने को मिलती है। इसी प्रकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में […]

inkhbar News
  • May 17, 2024 9:11 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई मजेदार वीडियो आते रहते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और बेसबॉल समेत तमाम गेमों में कई बार दोनों टीमों के फैंस आमने-सामने हो जाते हैं। जिसके बाद जमकर झड़प देखने को मिलती है। इसी प्रकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेडियम में दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें एक लड़की लड़के को चाटा मार देती है।

लड़की ने मारा चाटा और फिर…

जैसे ही लड़की ने लड़के को चाटा मारा तो फिर क्या था? चाटा खाने के बाद लड़का भी कहां पीछे हटने वाला था, उस लड़के ने लड़की को जोरदार घूंसा मारा। इसके बाद फिर आता है उस लड़की का बॉयफ्रैंड। दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है, जमकर घूसे चलते हैं। इस दौरान लड़की बीच-बचाव करने की कोशिश करती हैं, लेकिन कुछ नहीं कर पाती। हालांकि, आसपास मौजूद लोग किसी भी तरह से मामले को शांत करवाने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन तब तक दोनों एक-दूसरे पर घूंसों की बारिश कर चुके होते हैं।

खूब वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा लोग लगातार इस वीडियो पर अपने मजेदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं है कि यह वीडियो किस स्टेडियम का है, लेकिन लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा है। आसपास लोगों की भारी-भीड़ नजर आ रही है। वहीं, इस झड़प ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो को Crazy Clips नामक यूजर ने वीडियो साझा किया है। अब तक इस वीडियो को तकरीबन 18 करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है। साथ ही 84 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।

यह भी पढ़े-

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर क्या बोले फैंस, देखें सर्वे