धोनी की जगह ये खिलाड़ी बनेगा CSK का कप्तान! टीम इंडिया को बना चुका है चैंपियन

नई दिल्ली। MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर का लीग का 17 वां सीजन यानी IPL 2024 की शुरुआत मार्च से होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि ये सीजन निश्चित रुप से सीएसके (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन होने वाला है। 42 साल के हो चुके एमएस धोनी इस सीजन के बाद IPL से बतौर खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में धोनी के बाद टीम का अगला कप्तान कौन होगा ये सीएसके के लिए सबसे बड़ी समस्या है लेकिन धोनी ने अपना उत्तराधिकारी लगभग तय कर लिया है।

MS Dhoni की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी कमान

चेन्नई आईपीएल 2025 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की जगह युवा खिलाड़ी और टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम का कप्तान बना सकती है। बता दें कि गायकवाड़ टीम के अहम सदस्य हैं तथा 2021 और 2023 में सीएसके को IPL चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका भी निभा चुके हैं। उनको धोनी के साथ टीम मैनेजमेंट का भरोसा भी हासिल है। ऐसे में वो कप्तान के रुप में पहली पसंद हैं।

कप्तानी का अनुभव

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के पास कप्तानी का पर्याप्त अनुभव भी है। एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ रहते हुए कप्तानी के गुड़ सीख रहे ऋतुराज ने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की कप्तानी की है. साथ ही एशियन गेम्स के दौरान उनको टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी माने जा रहे इस खिलाड़ी के पास कप्तानी का अनुभव है।

Tags

CSKCSK new captainhindi newsIndia News In Hindiinkhabarms dhoniRuturaj Gaikwad
विज्ञापन