नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के लिए तैयारियां काफी जोरो-शोरो चल रही है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के लिए मिनी ऑक्शन पूरा किया जा चुका है। इस मिनी ऑक्शन में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। इस मिनी ऑक्शन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आयरलैंड के एक खिलाड़ी को अपने खेमे में कर दिया है। आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ही जीती थी, ऐसे में इस खतरनाक खिलाड़ी को अपने खेमे में करके ये टीम और भी ज्यादा खतरनाक हो गई है।
IPL में खेलने वाला पहला आयरलैंड खिलाड़ी
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन समाप्त हो चुका है। ये ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्ची में सम्पन्न हुआ। इस आईपीएल में बेन स्टोक्स, सैम कुरेन और कैमरून ग्रीन पर खूब पैसों की बारिश हुई। इस आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपने खेमे में एक खतरनाक खिलाड़ी को शामिल किया है, जो कि आयरलैंड का है। ये आयरलैंड खिलाड़ी पहली बार आईपीएल खेलता हुआ नजर आएगा।
जोशुमा लिटिल ने रचा इतिहास
आयरलैंड के स्टार प्लेयर जोशुआ लिटिल ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2023 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उनको खरीदा है और वो आईपीएल इतिहास में बिकने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में इनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए था, लेकिन गुजरात टाइटंस ने इनको अपने खेमे में करने के लिए इससे कई सारे ज्यादा पैसे खर्च किए। दरअसल गुजरात ने इनको 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा है।
वर्ल्ड कप में किया था अच्छा प्रदर्शन
बता दें कि आयरलैंड के जोशुआ लिटिल आईपीएल 2022 में सीएसके के नेट बॉलर थे। लेकिन अभी तक उनको इस बड़ी क्रिकेट लीग में खेलने का मौका नहीं मिला था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी इऩ्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। इसी खेल से प्रभावित होकर इस बार गुजरात ने इनको अपने टीम में शामिल किया है।