नई दिल्ली। आज देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है। इस खास मौके पर हम आपकों भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो मैदान में भारत का परचम फहराने के साथ-साथ सीमा पर तैनात सेना के किसी पद पर भी हैं।
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का सपना बचपन से ही आर्मी में जाने का साथ था। साल 2015 में धोनी को भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के रुप में नियुक्त किया गया था। वो अपने खाली में समय सेना के नौजवानों के साथ वक्त बिताते हैं।
MS Dhoni
टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी सेना से जुड़े हुए हैं। कपिल को साल 2008 में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्त किया गया था। वहीं इसके अलावा हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में साल 2019 में उनको चांसलर भी नियुक्त किया गया था।
Kapil Dev
क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। सचिन को साल 2010 में इंडियन एयर फोर्स का ग्रुप कैप्टन बनाया गया था।
Sachin Tendulkar
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। हरभजन को पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया था, वर्तमान में हरभजन राज्यसभा सांसद भी हैं।
Harbhajan Singh
जोगिंदर शर्मा का 2007 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत को में बहुत ही अहम योगदान था। वो इस समय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वो हरियाणा पुलिस में डीसीपी के पद पर कार्यरत हैं।
Joginder Sharma