September 19, 2024
  • होम
  • सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, जानिए किसने किया क्रिकेट को शर्मिंदा

सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, जानिए किसने किया क्रिकेट को शर्मिंदा

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : September 18, 2024, 9:15 pm IST

नई दिल्ली: क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की हरकतें न सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को खराब करती हैं, बल्कि क्रिकेट की साख पर भी बुरा असर डालती हैं। यहां हम 5 ऐसे क्रिकेटरों की बात करेंगे, जिनके सेक्स स्कैंडल ने पूरे खेल को शर्मिंदा किया।

1. शेन वॉर्न का विवादित सेक्स स्कैंडल

ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड लेग स्पिनर शेन वॉर्न का नाम कई बार विवादों में आया हुआ है। एक बार ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने उन पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, 2006 के काउंटी मैच से पहले उनकी 2 मॉडल्स के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें लीक हो गई थीं, जिसके बाद क्रिकेट जगत में बड़ा हंगामा मच गया था।

2. क्रिस गेल और मसाज थेरेपिस्ट विवाद

वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी रंगीन मिजाज जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं। 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान एक मसाज थेरेपिस्ट ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे कि उन्होंने चेंजिंग रूम में तौलिया हटाकर अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए थे। हालांकि, कोर्ट ने बाद में गेल को बरी कर दिया और वह केस जीत गए थे।

3. शाहिद अफरीदी का होटल कांड

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने करियर के शुरुआती दौर में कराची के एक होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए थे। अफरीदी के साथ दो अन्य खिलाड़ी भी इस मामले में शामिल थे। खिलाड़ियों ने दावा किया कि लड़कियां सिर्फ ऑटोग्राफ लेने आई थीं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन पर 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बैन लगा दिया था।

4. केविन पीटरसन का रिश्ता विवाद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का नाम भी विवादों में आया। उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो ने उन पर आरोप लगाया कि पीटरसन ने सिर्फ एक महीने के अफेयर के बाद उन्हें एक SMS के जरिए रिश्ता तोड़ने की जानकारी दी। वैनेसा ने यह भी कहा कि पीटरसन दिनभर सेक्स की मांग करते थे। यह विवाद काफी चर्चा में रहा था।

5. हर्शल गिब्स का सनसनीखेज खुलासा

साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने अपनी आत्मकथा ‘टू द प्वाइंट’ में अपनी सेक्स लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 1999 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने से पहले एक लड़की ने उन्हें प्रेरित किया था, जो होटल में उनके साथ थी। गिब्स ने उसे अपना “लकी चार्म” बताया, जिससे यह मामला काफी विवादित हो गया।

ये घटनाएं न सिर्फ खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं, बल्कि क्रिकेट की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

 

ये भी पढ़ें: मुस्लिम लड़की से शादी कर मुसीबत में फंसा ये IPL खिलाड़ी, कुछ वायरल तस्वीरों पर लोगों ने खूब किया ट्रोल

ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान दौरे पर पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा-व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगा ICC

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन