September 8, 2024
  • होम
  • IPL 2023 Auction: ये 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में बिके सबसे महंगे, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

IPL 2023 Auction: ये 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में बिके सबसे महंगे, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। इस बार के मिनी ऑक्शन में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज किये गए हैं। आईए आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में कौन से वो पांच खिलाड़ी हैं जो सबसे महंगे बिके हैं।

सैम करन

आईपीएल 2023 का ऑक्शन पूरा हो चुका है, जिसमें कई इतिहास रचे गए हैं। इस आईपीएल में इंग्लिश प्लेयर सैम करन पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी है। सैम को पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस आईपीएल कुल 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ऊपर की धनराशी प्राप्त हुई है, ये पांचो खिलाड़ी विदेशी हैं। मिनी ऑक्शन में सैंम करन (18.50 करोड़), कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़), बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), निकोलस पूरन (16 करोड़) और हैरी ब्रुक (13.25 करोड़) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कैमरन ग्रीन

बता दें कि कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स की टीम ने अपने खेमे में ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को शामिल किया है। मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर कैमरन ग्रीन को 17.25 करोड़ रुपए में खरीदा है, ये आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी में भी माहिर खिलाड़ी है।

बेन स्टोक्स

बता दें कि आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर लगी है। ये खिलाड़ी इस बार के आईपीएल ऑक्शन में कुल 16.25 करोड़ रुपए में बिका है। बेन स्टोक्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है।

क्रिस मॉरिस

शुरुआती तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले खिलाड़ी इस बार ये रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं इस खास लिस्ट में चौथा नाम क्रिस मॉरिस का है। क्रिस मॉरिस को राजस्थान रायल्स ने साल 2021 में कुल 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इन्होंने आईपीएल के कुल 81 मैचों में 95 विकेट चटकाए हैं।

युवराज सिंह

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर भारतीय खिलाड़ी का नाम आता है। द सिक्सर किंग नाम से मशहूर युवराज सिंह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इनको साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था।

IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन पूरा, सैम करन बने इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

IPL 2023 Auction: 40 की उम्र में IPL खेलेगा ये खिलाड़ी, इस टीम का बना हिस्सा

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन