September 8, 2024
  • होम
  • IPL 2023 Auction: मुंबई में इस खूंखार खिलाड़ी की एंट्री, नहीं खलने देगा हार्दिक-पोलार्ड की कमी

IPL 2023 Auction: मुंबई में इस खूंखार खिलाड़ी की एंट्री, नहीं खलने देगा हार्दिक-पोलार्ड की कमी

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के लिए तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। 23 दिसंबर को आईपीएल के 15वें संस्करण का मिनी ऑक्शन किया गया था। इस मिनी ऑक्शन में कई सारे विदेशी खिलाड़ियों पर पैसे लगे। जहां एक ओर इंग्लिश प्लेयर सैम करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा, वहीं 16.25 करोड़ रुपए में बेन स्टोक्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए। इस मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स भी पीछे नहीं रहा और ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर एक स्टार खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल किया है, ये खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स को किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या कमी नहीं महसूस होने देगा।

मुंबई ने कैमरन को 17.25 करोड़ में खरीदा

बता दें कि कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स की टीम ने अपने खेमे में ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को शामिल किया है। मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर कैमरन ग्रीन को 17.25 करोड़ रुपए में खरीदा है, ये आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी में भी माहिर खिलाड़ी है।

इस अनसोल्ड खिलाड़ी को भी मिली जगह

इस ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स ने अपने खेमे में एक स्टार खिलाड़ी को शामिल किया है, ये प्लेयर दूसरी बार इस टीम का हिस्सा बन रहा है। इसके साथ ही ये खिलाड़ी 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल था। हालांकि पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को किसी भी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन एक बार फिर इस खिलाड़ी पर बोली लगी है और ये प्लेयर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए दिखाई देगा।

पीयूष चावला भी मुंबई इंडियन्स में शामिल

बता दें कि आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियन्स ने भारत के दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला को अपने खेमे में शामिल किया है। पीयूष चावला 2011 वर्ल्ड कप विनर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। पीयूष चावला साल 2021 में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते थे, हालांकि पिछले सीजन में ये आईपीएल ने नहीं खेले थे।

IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन पूरा, सैम करन बने इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

IPL 2023 Auction: 40 की उम्र में IPL खेलेगा ये खिलाड़ी, इस टीम का बना हिस्सा

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन