Sports award: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, विश्व कप के हीरो शमी को भी मिला सम्मान

नई दिल्लीः खेल मंत्रालय खिलाड़ियों के द्वारा विभिन्न खेल में योगदान के लिए दिए जाने वाले सम्मान की घोषणा कर दी है।। अलग-अलग समितियों की सिफारिश के बाद पूरी सूची तैयार की गई थी। अब ये लिस्ट जारी कर दी गई है।जिसमें खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। लिस्ट में क्रिकेटर मोहम्मद शमी से लेकर बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक और चिराग का नाम भी शामिल है।

 

इन खिलाड़ियों को सम्मान

खेल पुरस्कार के लिए नामों का ऐलान हो गया है। भारत के दिग्गज गेंदबाज और विश्व कप में भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उनके अलावा 26 और खिलाड़ियों को ये पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को चुना गया है। बता दें कि इन दोनों ने दुनियाभर में अपने खेल का परचम लहराया है।

 

जनवरी में किए जाएंगे सम्मानित

 

सभी खिलाड़ियों को अगले वर्ष जनवरी में सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। इसके लिए नौ जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्रालय के मुताबिक 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। वहीं खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है।

Tags

arjun awardChiraginkhabarmajor dhyan awardmajor dhyan chand awardmohammad sahmisports awardsports ministr
विज्ञापन