IPL 2025 Mega Auction: RCB और Glenn Maxwell के रिश्तों में खटास? मेगा ऑक्शन से पहले उठाया ये कदम

Glenn Maxwell Unfollows RCB on Instagram: आने वाले IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और ग्लेन मैक्सवेल के रिश्तों में खटास आ गई है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने RCB के इंस्टाग्राम पेज को अनफॉलो कर दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।

मैक्सवेल ने क्यों किया RCB को अनफॉलो?

ग्लेन मैक्सवेल का यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है। RCB के साथ 2021 से जुड़े मैक्सवेल ने हाल ही में टीम के इंस्टाग्राम पेज को अनफॉलो कर दिया। यह कदम मेगा ऑक्शन से पहले उनके RCB से बाहर होने की अटकलों को बढ़ावा दे रहा है।

2021 में RCB से जुड़े थे मैक्सवेल

मैक्सवेल को 2021 की नीलामी में RCB ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 400 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 52 रन बनाए।

ग्लेन मैक्सवेल का IPL प्रदर्शन

मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल में 134 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 156.73 की स्ट्राइक रेट से 2771 रन बनाए हैं। इन रनों में 18 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 8.28 की इकॉनमी से 37 विकेट लिए हैं।

 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: खराब शुरुआत के बाद संभली टीम इंडिया, गिल-पराग ने दिखाया दम, श्रीलंका को दिया 138 का लक्ष्य

Tags

Australia's Glenn MaxwellGlenn maxwellinstagramRoyal Challengers BangaloreUnfollows RCB
विज्ञापन