• होम
  • खेल
  • रणवीर इलाहाबादिया का सपना टूटा, इस खिलाड़ी ने कर दिया UNFOLLOW, जानें पूरा माजरा

रणवीर इलाहाबादिया का सपना टूटा, इस खिलाड़ी ने कर दिया UNFOLLOW, जानें पूरा माजरा

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया विवाद में अब विराट कोहली की भी एंट्री हो गई है. जानिए विराट कोहली ने इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया दी है.

Virat Kohli and Ranveer allahbadia
  • February 13, 2025 7:12 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: भारतीय पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपने विवादित बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा आलोचनाएं की जा रही हैं और इस बीच खबर आई है कि भारतीय क्रिकेटर्स विराट कोहली और युवराज सिंह ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें रणवीर का नाम नहीं दिख रहा है।

8 हजार से अधिक फॉलोअर्स कम हो गए

रणवीर इलाहाबादिया के फॉलोअर्स की संख्या में भी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, उनके 8 हजार से अधिक फॉलोअर्स कम हो गए हैं। हालांकि विराट कोहली ने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन उनके द्वारा रणवीर को अनफॉलो करना उनके लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। कुछ समय पहले रणवीर ने यह दावा किया था कि जब विराट उनके पॉडकास्ट पर आएंगे, तो वह उनका आखिरी पॉडकास्ट होगा, लेकिन अब विराट द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद उनकी यह उम्मीद अधूरी हो सकती है।

पीआर टीम का एक कदम हो सकता है

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि विराट का रणवीर को अनफॉलो करना उनके पीआर टीम का एक कदम हो सकता है ताकि वह किसी भी विवाद से दूर रह सकें, जबकि कुछ लोगों ने विराट के इस कदम को सही ठहराया है। रणवीर इलाहाबादिया ने इस विवाद के बाद उन सभी लोगों से माफी मांगी है, जिन्हें उनके बयान से तकलीफ पहुंची थी। इस विवादित एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इसके अलावा, रणवीर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है और वह जल्द ही पुलिस को अपना बयान दे सकते हैं।

Read Also: बुमराह के बिना नहीं जीत पाएगी भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी! आंकड़े दे रहे गवाही, इस पूर्व हेड कोच ने भी कर दिया दावा