September 8, 2024
  • होम
  • टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाला अकेला भारतीय खिलाड़ी, 14 साल से नहीं टूटा रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाला अकेला भारतीय खिलाड़ी, 14 साल से नहीं टूटा रिकॉर्ड

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 31, 2024, 8:10 am IST

T20 World Cup 2024: टी20 क्रिकेट में पहली बार विश्व कप टूर्नामेंट साल 2007 में करवाया गया था। जिसके फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से शिकस्त देकर इतिहास का सबसे पहला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। आज तक टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में काफी संख्या मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन आज तक मात्र 11 बार ही किसी खिलाड़ी ने शतक जड़ा है। ये बात जानकर आप हैरान हो सकते हैं कि आज तक केवल सुरेश रैना ही अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में शतक जड़ा है।

सुरेश रैना हैं अकेले भारतीय खिलाड़ी

टी20 विश्व कप में आज तक 100 रन के आंकड़े को छूने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। उन्होंने यह पारी 2010 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। ग्रुप सी के इस मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट खोकर 186 रन लगाए थे। रैना ने इस मैच में 59 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की थी और उनकी पारी 60 गेंद में 101 रन के स्कोर पर खत्म हुई थी। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के भी जड़े थे। उसके बाद पांच विश्व कप टूर्नामेंट हो चुके हैं, लेकिन रैना के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी सेंचुरी नहीं लगा पाया है।

सेंचुरी लगाने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बने थे रैना

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में सुरेश रैना टी20 क्रिकेट के इतिहास में सेंचुरी लगाने वाले मात्र तीसरे खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले क्रिस गेल ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 75 गेंद में 117 रन बनाए थे। सुरेश रैना की ये शानदार पारी 2 मई 2010 के दिन आई। उनसे अगले ही दिन श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 80 गेंद में 100 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े-

टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच सकते हैं विराट, बस इतने रन बनाते ही नाम कर लेंगे ये रिकॉर्ड

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन