Inkhabar logo
Google News
हार्दिक-बुमराह को नहीं रोहित शर्मा को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, सामने आई बड़ी जानकारी!

हार्दिक-बुमराह को नहीं रोहित शर्मा को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, सामने आई बड़ी जानकारी!

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में होती है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL ट्रॉफी जीती. पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था. रोहित शर्मा की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया. इसके बाद से लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं, लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है,आइए आगे जानते हैं?

रोहित शर्मा को करेगी रिटेन ?

IPL मेगा ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे. इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुंबई इंडियंस अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर देगी, लेकिन अब स्पोर्ट्सस्टार की मानें तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ ही बने रहेंगे. मुंबई इंडियंस अपने पूर्व कप्तान को बरकरार रखेगी. इस मामले पर मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच आपसी सहमति बन गई है.

इन प्लेयर को करेगी रिटेन

स्पोर्ट्सस्टार के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रित बुमरा और हार्दिक पंड्या को रिटेन कर सकती है. अगर मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो मेगा ऑक्शन से पहले पर्स पर बड़ा असर पड़ेगा, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई इंडियंस का कोर जरूर मजबूत रहेगा. इन खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस नेहल वढेरा या आकाश मधवाल को रिटेन कर सकती है. इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

Also read…

नवंबर महीने में कुल 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें कब-कब रहेगी छुट्टियां

Tags

hardik pandyainkhabarinkhabar latest newsIPL 2025IPL Auction 2025IPL Mega Auction 2025Mumbai IndiansMumbai Indians Retain PlayersRohit Sharmatoday inkhabar hindi news
विज्ञापन