• होम
  • खेल
  • MS Dhoni Birthday: धोनी को जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या से लेकर फैंस ने इस तरह किया विश, देखें तस्वीरें

MS Dhoni Birthday: धोनी को जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या से लेकर फैंस ने इस तरह किया विश, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई का अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय टीम को अपने नेतृत्व में 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का नाम वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तानों में शामिल है. इतना ही नहीं आईपीएल में भी उनकी कप्तानी का जलवा देखने […]

Hardik Pandya wished Dhoni on his birthday
inkhbar News
  • July 7, 2023 11:57 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई का अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय टीम को अपने नेतृत्व में 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का नाम वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तानों में शामिल है. इतना ही नहीं आईपीएल में भी उनकी कप्तानी का जलवा देखने को मिला है. अब तक वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बतौर कप्तान 5 बार जीत दिलाने में सफल रहे हैं. वहीं इस खास दिन पर हार्दिक पांड्या ने भी धोनी को काफी खास अंदाज में बधाई दी है. हार्दिक पांड्या के साथ दुनियाभर के कई क्रिकटर्स और फैंस अपने धोनी के लिए उनके जन्मदिन पर पोस्ट कर रहे हैं।

Ms Dhoni Birthday:जडेजा से लेकर हार्दिक पांड्या तक, स्टार क्रिकेटरों ने धोनी  को इस तरह किया बर्थडे विश, देखें - Ms Dhoni Birthday: Ravindra Jadeja To Hardik  Pandya, Star ...

हार्दिक ने धोनी के साथ शेयर की तस्वीर

वहीं, जडेजा ने बाद अब हार्दिक पांड्या ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा दुनियाभर के कई क्रिकटर्स और फैंस अपने पसंदीदा धोनी के लिए उनके जन्मदिन पर पोस्ट कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे पसंदीदा माही।

https://twitter.com/DHONIism/status/1676949947113959425?s=20

धोनी को फैंस ने ऐसे किया विश

इसके अलावा फैंस ने भी महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें आंध्र प्रदेश और हैदराबाद के नंदीगाम में धोनी के बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए हैं। वहीं हैदराबाद में लगाया गया कट आउट लगभग 52 फीट ऊंचा है और उसमें वह भारतीय जर्सी में दिख रहे हैं, तो नंदीगाम में लगाया गया कट आउट 77 फीट ऊंचा है, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं। वहीं नंदीगाम में फैंस ने कट आउट को दूध से भी नहलाया।