MI vs SRH : आज होगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का आज 69वां मुकाबला होगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच से मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में बने रहने की सम्भावना अभी भी बरकार है। हालांकि इसके लिए मुंबई को एक बड़ी जीत हासिल करने की जरुरत है।

कब और कहां होगा मुकाबला

आज का यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच आज दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। आज का यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए अहम है क्योंकि इसके जरिए मुंबई अभी भी प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है।

प्लेऑफ में कैसे बनी रह सकती है मुंबई

इस आईपीएल सीजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के 14 पॉइंट्स है। ऐसे में अगर आज का मुकाबला मुंबई जीत जाए तो उनके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे। लेकिन प्लेऑफ में मुंबई इंडियन की जगह तभी पक्की होगी जब बंगलोर अपना अगला मैच गुजरात से हार जाए।

जानिए पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की बात करे तो यह बल्लेबाजों के लिए अभी तक अच्छा पिच साबित हुआ है। इस सीजन भी यह हाई स्कोरिंग पिच साबित हुआ है जहां जम कर चौके-छक्के बरसते हैं। गेंदबाजों के लिए इस पिच पर रन रोकना काफी मुश्किल पाया गया है।

यह भी पढ़े :-

G7 Summit : अमेरिका के राष्ट्रपति ने मांगा PM मोदी का ऑटोग्राफ, हिरोशिमा में हो रहा है कार्यक्रम

Bageshwar Dham News: महावीर मंदिर में पूजा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, उनके बॉडीगॉर्ड ने आचार्य के साथ किया ऐसा बर्ताव

 

 

Tags

"Mumbai Indians"clashdo or die matchinkhabaripl 2023IPL Newskhelknow pitch reportknow the pitch reportknow the reason
विज्ञापन