MI vs RCB: आज होगा मुंबई और बैंगलोर के बीच जबरदस्त मुकाबला, जानिए पिच का हाल

नई दिल्ली। आज इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें सीजन का 54वां मुकाबला होने जा रहा है। ये मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में ये दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला होने वाला है। इससे पहले हुए मैच में बैंगलोर ने 8 विकेट से जीत को अपने नाम दर्ज किया था।

कब और कहां होगा मुकाबला

आज का ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल की बात करे तो दोनों टीमों के 10-10 पॉइंट्स है। लेकिन नेट रन रेट के अंतर के वजह से मुंबई छठे व बंगलौर पांचवे स्थान पर है।

जानिए पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की बात करे तो ये बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां जमकर रन बरसते हैं। इस मैदान पर आईपीएल का औसत स्कोर 185 रन के आस-पास रहता है। इस मैदान पर हुए पिछले मैच में मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 213 रन का विशाल लक्ष्य चेस किया था।

किसका पलड़ा भारी

मैच की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबतक 31 मुकाबले हो चुकें हैं। जिनमें मुंबई ने 17 मैच जीतें है वहीं बैंगलोर ने 14 मैच अपने नाम किए हैं। इस हिसाब से मुंबई का पलड़ा अभी बैंगलोर पर भारी है।

MI vs RCB संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा , ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड,जोफ्रा आर्चर और अरशद खान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, हर्षल पटेल, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें-

Maharana Pratap Jayanti: अकबर के घमंड को किया था चकनाचूर, जीवन में कभी ना मानी हार

The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म ने गार्डियन ऑफ़ द गैलेक्सी-3 को दी मात, जानिए पूरी बात

Tags

"Mumbai Indians"dtodayinkhabariplipl 2023IPL Newsipl2023IPL23know possible playing XIlatest news
विज्ञापन