• होम
  • खेल
  • महज दो दिन में ही टूट गया मयंक का रिकॅार्ड, Gerald Coetzee ने फेंकी IPL 2024 की सबसे तेज गेंद

महज दो दिन में ही टूट गया मयंक का रिकॅार्ड, Gerald Coetzee ने फेंकी IPL 2024 की सबसे तेज गेंद

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मयंक यादव ने हाल ही में IPL 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेककर इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॅार्ड अपने नाम किया था। उनका यह रिकॅार्ड महज दो दिन ही टिक सका। मुंबई इंडियंस […]

inkhbar News
  • April 2, 2024 2:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मयंक यादव ने हाल ही में IPL 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेककर इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॅार्ड अपने नाम किया था। उनका यह रिकॅार्ड महज दो दिन ही टिक सका। मुंबई इंडियंस के एक युवा तेज गेंदबाज ने मयंक यादव के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

गेराल्ड कोएत्जी ने तोड़ा रिकॅार्ड

मुंबई इंडियंस के पेसर गेराल्ड कोएत्जी के लिए अभी तक यह सीजन उतना अच्छा नहीं गुजरा है। हालांकि, सोमवार को खेले गए मैच में गेराल्ड कोएत्जी ने मयंक यादव को पछाड़कर इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाज मयंक ने पंजाब के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिसे कोएत्ज़ी ने तोड़ दिया। कोएत्जी ने राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में 157.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर मयंक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

बाल-बाल बचा ऑल टाइम रिकॉर्ड

IPL में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॅार्ड शॅान टेट के नाम दर्ज है। उन्होंने वर्ष 2011 में 157.71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर अपने नाम यह रिकॅार्ड दर्ज किया था। गेराल्ड कोएत्जी इस रफ्तार के काफी नजदीक थे, लेकिन वह इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सके।

यह भी पढ़े-

राजस्थान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हिटमैन, अपने नाम दर्ज किया यह शर्मनाक रिकॅार्ड