• होम
  • खेल
  • Mayank Agarwal ने पानी समझकर पी लिया एसिड! तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

Mayank Agarwal ने पानी समझकर पी लिया एसिड! तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के साथ प्लेन में बड़ी घटना हुई। अगरतला से लौटते हुए फ्लाइट में चढ़ने के दौरान उनको कई बार उल्टियां हुईं। वो अभी ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं और उनका चेहरा सूज गया था। दरअसल, कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को […]

Mayank Agarwal Update
inkhbar News
  • January 31, 2024 8:28 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के साथ प्लेन में बड़ी घटना हुई। अगरतला से लौटते हुए फ्लाइट में चढ़ने के दौरान उनको कई बार उल्टियां हुईं। वो अभी ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं और उनका चेहरा सूज गया था। दरअसल, कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को तबीयत बिगड़ने के बाद अगरतला के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। वो रणजी मैच खेलकर अगरतला से लौट रहे थे लेकिन फ्लाइट में चढ़ते ही वो असहज महसूस करने लगे।

पी लिया एसिड!

कर्नाटक के कप्तान और अनुभवी ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) जब सोमवार को रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर अगरतला से लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर प्लेन में चढ़ते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके मुंह और गले में दिक्कत होने लगी। तुरंत उनको अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मयंक को फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और उनकी स्थिति बेहतर है। अब जानकारी मिली है कि मयंक ने पानी समझकर एक बोलत से एसिड जैसा कोई पदार्थ पी लिया था।

अधिकारी ने दिया हेल्थ अपडेट

त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव वासुदेव चक्रवर्ती ने मयंक अग्रवाल को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि मुझे फोन आया कि मयंक अग्रवाल को इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मयंक ने एक बोतल से पानी समझकर कुछ पी लिया, जिसके बाद उनको सूजन महसूस हुई। यह कुछ एसिड जैसा था।