नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए महंगा साबित हुआ। लखनऊ सुपरजायंट्स ने महज 9 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया और उनकी बल्लेबाजी रफ्तार पकड़ रही है। इस बीच, मिचेल मार्श गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं।

मिचेल मार्श की धुआंधार पारी

क्रिज पर आते ही मिचेल मार्श ने चौकों और छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने मिचेल स्टार्क के तीसरे ओवर में 2 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। , मार्श गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हो गए और मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके थे। उन्होंने अब तक 6 चौके और 5 छक्के लगाए हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

सातवें ओवर में 4 छक्के और कैच ड्रॉप

सातवें ओवर में विपराज निगम की गेंदों पर लखनऊ के बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। इस ओवर में कुल 24 रन बने, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। इसी ओवर में निकोलस पूरन का एक कैच समीर रिज़वी से छूट गया, जिसका खामियाजा दिल्ली को भुगतना पड़ सकता है। 7 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 1 विकेट पर 89 रन था। मिचेल मार्श – 21 गेंदों में 50 रन (5 चौके, 4 छक्के) निकोलस पूरन – 8 गेंदों में 23 रन (1 चौका, 3 छक्के)

समीर रिज़वी ने पूरन का कैच छोड़ दिया

सातवें ओवर में मिचेल मार्श ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि दूसरी ओर निकोलस पूरन ने विपराज के इस ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। ओवर की पांचवीं गेंद पर समीर रिज़वी ने पूरन का कैच छोड़ दिया, और आखिरी गेंद पर भी पूरन ने एक शानदार छक्का लगाया। लखनऊ की धमाकेदार शुरुआत ने दिल्ली के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स वापसी कर पाती है या नहीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर सब्सिट्यूट: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवॉन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्विजय राठी, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, और रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर सब्सिट्यूट: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, अकाश सिंह, राजवर्धन हेंगरगेकर।

Read Also: IPL में ऋषभ पंत की हर घंटे की कमाई 64 लाख! आज भिड़ेंगे उस टीम से, जिसकी कभी करते थे कप्तानी!