नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एंव कप्तान राहुल द्रविड़ का आज जन्मदिन है। ये आज पूरे 50 साल के हो गए हैं। द्रविड़ की गिनती विश्व के महानतम बल्लेबाजों में होती है। आज आपको बताते हैं कि इनको भारतीय क्रिकेट का दिवार क्यों कहा जाता है।
भारतीय क्रिकेट ने दुनिया को कई सारे महान खिलाड़ी दिए। इनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के नाम शुमार है। आज इन्हीं दिग्गजों में से एक का यानी राहुल द्रविड़ का जन्मदिन है। इन्होंने अपने जीवन के 50 साल पूरे कर लिए हैं।
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एंव कप्तान राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी दूसरे क्रिकेटर्स से बिल्कुल अलग थी। वो जब क्रीज पर होते थे तो बहुत ही संयम और शांत तरीके से बल्लेबाजी करते थे। द्रविड़ एक बार जब क्रीज पर जम जाते थे तो उनको आउट करना विरोधी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता था।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने उनके बारे में कहा था कि, द्रविड़ को पहले 15 मिनट में आउट करने की कोशिश करो, अगर ऐसा नहीं होता है तो बाकी के 10 बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करो। क्योंकि फिर राहुल द्रविड़ को आउट करना बहुत ही मुश्किल है। उनके पास क्रीज पर लगातार टिके रहने की ऐसी कला थी, जिसका खौफ दुनिया के सभी बल्लेबाजों के अंदर था। इसी कारण उनको भारतीय क्रिकेट की दिवार कहा जाता था।
राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के लिए कुल 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेला है। टेस्ट में उन्होंने 13288 रनों के साथ 36 शतक 63 अर्धशतक जमाया है। वहीं वनडे में उन्होंने 10889 रनों के साथ कुल 12 शतक जमाया है।
IND vs SRI: पहले वनडे में शतक जड़ने के बाद कोहली ने कही ये बात- ‘ मैच ऐसे खेलो, जैसे ….’