Kane Williamson: तीसरी बार पिता बने केन विलियमसन, पत्नी सारा ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के घर बेटी का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी सारा ने रहीम ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि ये केन विलियमसन की तीसरी संतान है। स्टार क्रिकेटर ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की। इससे पहले क्रिकेटर को 2022 में बेटे और 2019 में बेटी हुई थी।

ब्रेक पर हैं विलियमसन

ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर काबिज विलियमसन ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि दुनिया में स्वागत है खूबसूरत लड़की। इस सुरक्षित आगमन और आगे की रोमांचक यात्रा के लिए बहुत आभारी हूं। बता दें कि 33 वर्षीय केन विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान पैटरनिटी लीव पर थे। वो गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

विराट के घर अकाय का जन्म

केन विलियमसन से 17 दिन पहले भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के घर भी नया मेहमान आया था। 15 फरवरी को विराट दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था। विराट के बेटे का नाम अकाय था। विराट कोहली बेटे के जन्म से पहले से ही ब्रेक पर हैं। वहीं केन विलियमसन 22 मार्च से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में खेलते हुए नजर आयेंगे।

Lakhi Mela: 11 मार्च से लक्खी मेले का आरंभ, इन चीजों पर प्रशासन ने लगाई रोक

Tags

Cricket Newskane williamsonkane williamson daughterkane williamson instagramkane williamson sarah raheemnew zealand cricketer
विज्ञापन