September 8, 2024
  • होम
  • IPL 2024: इन दो क्रिकेट खिलाड़ियों ने किया एक-दूसरे को इंस्टाग्राम अनफॉलो, जानें वजह

IPL 2024: इन दो क्रिकेट खिलाड़ियों ने किया एक-दूसरे को इंस्टाग्राम अनफॉलो, जानें वजह

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले टीम में कई बदलाव किए हैं। दरअसल, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। जानकारी दे दे कि पांड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई में लाया गया है। इस दौरान टीम मैनेजमेंट के इस फैसले के बाद विवाद बढ़ गया। वहीं अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों ने(रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या) एक- दूसरे को इंस्टाग्राम(IPL 2024) पर अनफॉलो कर दिया है।

एक- दूसरे को किया अनफॉलो

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। जिसमें(IPL 2024) कि रोहित शर्मा और पांड्या का प्रोफाइल शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट के अनुसार दोनों पहले एक-दूसरे को फॉलो करते थे पर अब उन दोनों ने एक – दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

बता दें कि हार्दिक पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं और कप्तान भी रहें है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 123 मैच खेले हैं और 2309 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 53 विकेट लिए हैं।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

दरअसल, रोहित शर्मा लंबे समय से मुंबई के कप्तान रहें और टीम को खिताब भी दिलाए हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 243 मैच खेले हैं और 6211 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 15 विकेट लिए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा एक शतक और 42 अर्धशतक लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन