September 8, 2024
  • होम
  • IPL 2024: रोहित आज रचेंगे इतिहास, आज मुंबई के सामने होगी हैदराबाद की टीम

IPL 2024: रोहित आज रचेंगे इतिहास, आज मुंबई के सामने होगी हैदराबाद की टीम

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : March 27, 2024, 4:26 pm IST

नई दिल्लीः आईपीएल के 17वें सीजन के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टक्कर होगी। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 27 मार्च यानी बुधावर को खेला जाएगा। ये मैच रोहित शर्मा के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। वह इस मैच का हिस्सा बनते ही एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर दर्ज कर लेंगे, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए आज तक कोई भी नहीं कर सका है।

ऐतिहासिक पल से एक कदम दूर रोहित

बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2011 से खेल रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अभी तक 199 मुकाबले खेले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाने वाला मैच रोहित का 200वां मैच होगा। खास बात ये है कि मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में 200 मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में रोहित इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।

मुंबई के लिए नायक हैं रोहित

रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए 199 मुकाबलों में 29.38 की औसत से 5084 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 विकेट भी अपने नाम किया है। रोहित ने आईपीएल में 2013 से लेकर 2023 तक टीम की कमान भी संभाली थी। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन भी बनाया था। रोहित ने मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जिताया था।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन