September 8, 2024
  • होम
  • IPL 2024: पंजाब और राजस्थान मुकाबले के बाद कितनी बदली अंक तालिका? जानें टेबल की टॅाप-4 टीमें

IPL 2024: पंजाब और राजस्थान मुकाबले के बाद कितनी बदली अंक तालिका? जानें टेबल की टॅाप-4 टीमें

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : April 17, 2024, 2:39 pm IST

नई दिल्ली: इस सीजन का 27वां मैच पंजाब किग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। जिसमें राजस्थान ने पंजाब को 3 विकेट से मात दी। इस मुकाबले का बाद अंक तालिका में कितना बदलाव देखने को मिला, आइए जानते हैं।

राजस्थान अव्वल नंबर पर है बरकरार

राजस्थान कल के मुकाबले से पहले भी पहले पायदान पर थी। कल के मैच में पंजाब की टीम को शिकस्त देने के बाद राजस्थान के 10 प्वाइंट्स हो गए हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। राजस्थान ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 5 मैचों में जीत मिली है। वहीं पंजाब की टीम कल का मैच हारने के बाद 8वें पायदान पर आ गयी है। पंजाब की टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 2 मैचों में ही जीत मिली है।

प्वाइंट्स टेबल की टॅाप-4 टीमें

प्वाइंट्स         नेट रनरेट

राजस्थान रॅायल्स:          10 प्वाइंट्स    +0.767
कोलकाता नाइट राइडर्स: 6 प्वाइंट्स     +1.528
चेन्नई सुपर किंग्स:         6 प्वाइंट्स      +0.666
लखनऊ सुपर जायंट्स:   6 प्वाइंट्स      +0.436

प्वाइंट्स टेबल की बाकी टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद – 6 प्वाइंट्स        +0.344
गुजरात टाइटंस –      6 प्वाइंट्स         -0.637
मुंबई इंडियंस –        4 प्वाइंट्स          -0.073
पंजाब किंग्स –         4 प्वाइंट्स          -0.218
दिल्ली कैपिटल्स –      4 प्वाइंट्स         -0.975
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 2 प्वाइंट्स       -1.124

यह भी पढ़े-

IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे युजवेंद्र चहल, कर सकते हैं अपने नाम यह रिकॅार्ड

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन