September 29, 2024
  • होम
  • खेल
  • IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुसीबतें, बाहर हुआ यह खिलाड़ी
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुसीबतें, बाहर हुआ यह खिलाड़ी

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुसीबतें, बाहर हुआ यह खिलाड़ी

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : April 17, 2024, 2:37 pm IST

नई दिल्ली: इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम नौवें पायदान पर है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के एक स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं। मिचेल मार्श अब इस सीजन खेलते नहीं दिखेंगे। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इलाज के लिए वापस बुला लिया है।

चोट का इलाज कराने के लिए वापस लौटे

मिचेल मार्श दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगने की वजह से अपना इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मिचेल मार्श को जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जाना तय है। उन्हें दिल्ली टीम मैनेजमेंट के साथ परामर्श के बाद ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने वापस बुला लिया है। लेकिन वह इस सीजन खेल पाएंगे या नहीं, अभी इस बात पर अंतिम फैसला नहीं आया है।

डेविड वॉर्नर भी है चोटिल

इससे पहले डेविड वॉर्नर के चोटिल होने की वजह से भी दिल्ली कैपिटल्स की परेशानी और बढ़ गयी है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैच पकड़ते वक्त वॉर्नर की उंगली में चोट लग गई थी। अब वह अपना अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। टीम को अपना अगला मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

यह भी पढ़े-

IPL 2024: पंजाब और राजस्थान मुकाबले के बाद कितनी बदली अंक तालिका? जानें टेबल की टॅाप-4 टीमें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन