IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन पूरा, सैम करन बने इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल के 2023 संस्करण के लिए तैयारियां काफी जोरो-शोरो से चल रही है। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन पूरा हो चुका है। इस ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ी महंगे दामों में बिके हैं। वहीं आईपीएल के बीते 15 सालों के इतिहास में सैम करन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कोच्चि में हुई संपन्न हुई आईपीएल ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए दुनियाभर के खिलाड़ियों की नीलामी प्रकिया पूरी की जा चुकी है, आईपीएल-2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में संपन्न हुआ। इस मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को खरीद कर अपने खेमे को मजबूत किया है। वहीं आईपीएल के बीते 15 सालों के इतिहास में इंग्लिश प्लेयर सैम करन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

18.50 करोड़ में बिके इंग्लिस बल्लेबाज

बता दें कि आईपीएल 2023 का ऑक्शन पूरा हो चुका है, जिसमें कई इतिहास रचे गए हैं। इस आईपीएल में इंग्लिश प्लेयर सैम करन पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी है। सैम को पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस आईपीएल कुल 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ऊपर की धनराशी प्राप्त हुई है, ये पांचो खिलाड़ी विदेशी हैं। मिनी ऑक्शन में सैंम करन (18.50 करोड़), कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़), बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), निकोलस पूरन (16 करोड़) और हैरी ब्रुक (13.25 करोड़) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

मयंक अग्रवाल बने सबसे महंगे भारतीय प्लेयर

वहीं अगर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस आईपीएल मंयक अग्रवाल सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर शिवम मावी रहे, जिनको गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा है।

पहली बार आईपीएल खेलेंगे जो रूट

गौरतलब है कि इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट और बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को मिनी ऑक्शन के शुरुआती चरणों में नजरअंदाज किया गया था, लेकिन अंत में दोनों को खरीद लिया गया। दरअसल जो रूट को राजस्थान ने और शाकिब को कोलकाता ने खरीद लिया। बता दें कि जो रूट पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Tags

ipl 2023ipl 2023 auctionipl 2023 auction dateipl 2023 auction kannadaipl 2023 auction players listipl 2023 auction rulesipl 2023 auction updatesipl auctionipl auction 2023ipl auction 2023 in kannada
विज्ञापन