• होम
  • खेल
  • IPL में चोटिल ऋषभ पंत की वापसी, काफी खुश हैं फैंस

IPL में चोटिल ऋषभ पंत की वापसी, काफी खुश हैं फैंस

नई दिल्ली। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय चोटिल हैं, 30 दिसंबर को उनका एक रोड एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें पंत को गंभीर चोटें आई थी। चोट की वजह से वो भारत के कई महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब खबर आई है कि वो इंडियन प्रीमियर लीग […]

IPL में चोटिल ऋषभ पंत की वापसी
inkhbar News
  • April 4, 2023 9:07 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय चोटिल हैं, 30 दिसंबर को उनका एक रोड एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें पंत को गंभीर चोटें आई थी। चोट की वजह से वो भारत के कई महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब खबर आई है कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के दिल्ली कैपिटल्स के मैच दौरान मैदान में मौजूद रहेंगे।

चोट के कारण मैदान से दूर हैं विकेटकीपर

दिल्ली कैपिटल्स और टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा अपडेट दिया है और कहा है कि आईपीएल 2023 में दिल्ली के मैच में ऋषभ पंत दिखाई देंगे। पंत चोट की वजह से लंबे समय से मैदान से दूर हैं।

दिल्ली को सपोर्ट करने आएंगे ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मुकाबला 4 अप्रैल यानी आज खेलेगी। ये मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा। इसी बीच मैच में स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत शिकरत करेंगे। दरअसल पंत इस मैच में दिल्ली की टीम को सपोर्ट करने के लिए आएंगे। बता दें कि दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने इस बात की पुष्टि की है कि पंत अरुण जेटली स्टेडियम के मैच के दौरान मौजूद रहेंगे।

चेन्नई ने लखनऊ को दी 12 रनों से मात

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी चेन्नई टीम ने स्कोर बोर्ड पर 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। वहीं कॉनवे ने भी 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली, लेकिन वो हॉफ सेंचुरी लगाने से चूक गए। अंत के ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 3 गेंदों में 2 छक्का जड़ा और टीम का कुल स्कोर 200 के पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 205 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 12 रनो से गंवा दिया।