• होम
  • खेल
  • चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय खिलाड़ी मालामाल, BCCI ने दिया 58 करोड़ का कैश प्राइज, सहायक को भी दे दिया इतने लाख

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय खिलाड़ी मालामाल, BCCI ने दिया 58 करोड़ का कैश प्राइज, सहायक को भी दे दिया इतने लाख

Champions Trophy 2025 Cash Prize: चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा।

Champions Trophy 2025
  • March 20, 2025 12:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

Champions Trophy 2025 Cash Prize: चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने ऐलान किया कि टीम के सभी खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, मुख्य कोच को 3 करोड़ रुपये, सहायक कोचिंग स्टाफ को 50 लाख रुपये मिलेंगे।

भारत ने जीत ली ट्रॉफी

9 मार्च को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल हालात से निकाला।

एक भी मैच नहीं हारा भारत

भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले और सभी जीते भी। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर की। उसके बाद उसने पाकिस्तान को 6 विकेट से और न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। सेमीफाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया।

लगातार दो ICC ट्रॉफी

रोहित शर्मा का बतौर कप्तान 9 महीने में यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था। यह उनका तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है।

नागपुर दंगा कुछ नहीं भारत में होने वाला है इससे भी बड़ा धमाका! बांग्लादेशी शख्स की धमकी से महाराष्ट्र में हड़कंप