September 8, 2024
  • होम
  • IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, सचिन तेंदुलकर का भी तोड़ा रिकॉर्ड

IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, सचिन तेंदुलकर का भी तोड़ा रिकॉर्ड

  • WRITTEN BY: Jagriti Dubey
  • LAST UPDATED : January 18, 2023, 6:39 pm IST

IND vs NZ 1st ODI

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 18 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया है।

बता दें, गिल दोहरा शतक पूरा करने वाले 5वें भारतीय प्लेयर बन गए है। गिल की इस पारी की वजह से भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 350 रनों का लक्ष्य दिया है।

गिल ने जड़ा दोहरा शतक

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करके अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा दिया है। इसके साथ ही गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पांचवे भारतीय प्लेयर बन गए है। यहां तक कि गिल ने सचिन तेंदुलकर का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 145 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा करने वाले गिल ने 208 रन बनाए।

मौसम का ये रहेगा मिजाज

अगर हैदराबाद के वेदर की बात करें तो यहां पर मैच के वक्त मौसम का तापमान 22 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। मुकाबले के वक्त आसमान साफ रहेगा और बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं रहेगी। राजीव गांधी स्टेडियम में नमी 40 फीसदी और हवा की रफ्तार लगभग 5 किमी/घंटा की होगी।

यहां होगा मैच का फ्री प्रसारण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसके अलग-अलग चैनल पर आप कई भाषाओं में क्रिकेट का आंनद उठा सकते है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मुकाबले का फ्री प्रसारण किया जाएगा। वहीं जिनके पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है वो भी मैच को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मौहम्मद सिराज और उमरान मलिक।

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश : 9 साल की बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Rakhi Sawant Marriage: अस्पताल में भर्ती मां, दूसरी बार बनी दुल्हन राखी सावंत

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन