• होम
  • खेल
  • Watch: बिजली से भी तेज़! महज 0.12 सेकंड में धोनी ने उड़ाए सूर्यकुमार यादव के गिल्ले, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

Watch: बिजली से भी तेज़! महज 0.12 सेकंड में धोनी ने उड़ाए सूर्यकुमार यादव के गिल्ले, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

MS Dhoni Stumping: एमएस धोनी 43 की उम्र में भी खुद से कहीं युवा खिलाड़ियों को गच्चा दे रहे हैं. अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने बहुत तेजी से सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया.

MI vs CSK
inkhbar News
  • March 23, 2025 9:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की उम्र भले ही 43 साल हो गई हो, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग का कोई मुकाबला नहीं। आईपीएल 2025 में 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी गजब की फुर्ती का प्रदर्शन किया। धोनी ने महज 0.12 सेकंड में सूर्यकुमार यादव को स्टंप कर दिया, जिसे देख फैंस हैरान रह गए।

सूर्यकुमार की गिल्लियां उड़ने में लगी एक पल से भी कम देर

यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर की है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद से चूक गए। बस यहीं धोनी को अपना जादू दिखाने का मौका मिला। उन्होंने बिजली की तेजी से गिल्लियां बिखेर दीं। उनकी स्पीड इतनी जबरदस्त थी कि लाइव एक्शन में इसे देख पाना मुश्किल था। स्लो मोशन में देखने पर भी धोनी की तेजी किसी आश्चर्य से कम नहीं लगी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड धोनी के नाम

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। इस मुकाबले के बाद वह कुल 44 बल्लेबाजों को स्टंप आउट कर चुके हैं। उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स आज भी बेहतरीन हैं और वह किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। धोनी की इस तेज़ स्टंपिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है।

CSK: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस और खलील अहमद।

इम्पैक्ट: राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जैमी ओवर्टन, शैख रशीद।

MI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और सत्यनारायण राजू।

इम्पैक्ट: विग्नेश पुथुर, अश्वनी कुमार, राज अंगद बावा, कोर्बिन बॉश और कर्ण शर्मा।

Read Also: ईशान किशन के तूफान में उड़ा राजस्थान, मुकाबले को 44 रनों से अपने नाम किया, सनराइजर्स हैदराबाद का जीत से आगाज

Tags

IPL 2025