• होम
  • खेल
  • GT vs MI: शुभमन गिल का धमाका, एक वेन्यू पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने!

GT vs MI: शुभमन गिल का धमाका, एक वेन्यू पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने!

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने 1000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है.

Shubhman Gill
inkhbar News
  • March 29, 2025 10:31 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे और पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं

गिल ने 20 पारियों में बनाए 1000 रन शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में किसी एक मैदान पर सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 19 पारियों में यह कारनामा किया था। गिल अब इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोके 38

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोके 38 रन गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। गिल 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया।

गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मैच 8 अप्रैल 2022 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था। गिल ने इस मैदान पर अपने पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद लगातार शानदार प्रदर्शन किया। 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इसी मैदान पर 9 और 43 रनों की पारियां खेली थीं।

104 रनों की पारी खेलकर तीसरा शतक जड़ा

2023 में गिल ने इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रनों की पारी खेली थी। 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 104 रनों की पारी खेलकर तीसरा शतक जड़ा। आईपीएल में शुभमन गिल के नाम कुल 4 शतक हैं, जिनमें से 3 उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बनाए हैं। यह मैदान गिल के लिए बेहद खास साबित हुआ है।

Read Also: गुजरात की धमाकेदार बैटिंग, मुंबई के सामने 197 रन की चुनौती, साई सुदर्शन का अर्धशतक, गिल-बटलर की फिफ्टी पार्टनरशिप, पंड्या ने झटके 2 विकेट!

Tags

IPL 2025