नई दिल्ली। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में वापसी की है। ड्रेसिंग रूम में उनके एंट्री से सभी खिलाड़ी चौंक गए।
धोनी को देखकर चौंक पड़े खिलाड़ी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला 27 जनवरी यानी आज शाम 7.00 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दिए। भारतीय दल के खिलाड़ी उनको अपने बीच पाकर चौंक पड़े।
तैयारी के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए दोनों ही टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। दोनों ही टीमों ने यहां पर जमकर प्रैक्टिस की। इसी दौरान एम एस धोनी को देखकर खिलाड़ी आश्चर्य में पड़ गए।
एम एस धोनी का होम ग्राउंड है, रांची
गौरतलब है कि पहला टी-20 मुकाबला रांची में हो रहा है। ये पूर्व कप्तान धोनी का होमटाउन है। ऐसे में जब नेट प्रैक्टिस के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी यहां पर पहुंचे तो, धोनी भी तुरंत वहां पर पहुंच गए। उन्होंने भारत के ड्रेसिंग रूम में एंट्री की। धोनी को अपने बीच पाकर भारतीय खिलाड़ी बेहद खुश और आश्चर्य में आ गए। सभी प्लेयर्स ने धोनी को घेरकर उनसे हंसी-मजाक करने लगे। इस दौरान धोनी नारियल पानी का लुफ्त उठा रहे थे।
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने खुद धोनी की एंट्री वाली वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह धोनी को घेरकर कप्तान हार्दिक, सलामी बल्लेबाज ईशान किशन-शुभमन गिल और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बातें कर रहे हैं। ईशान किशन का होम ग्राउंड भी रांची ही है। धोनी को अपने बीच पाकर टीम इंडिया के बाकी स्टाफ में उनसे मिलने आ गए।