Inkhabar logo
Google News
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी सिर्फ 3 खिलाड़ी, मुनाफ पटेल पर बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी सिर्फ 3 खिलाड़ी, मुनाफ पटेल पर बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली:- आईपीएल 2025 को लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने खेमे में बदलाव कर रही है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 6 साल से बतौर हेड कोच के रूप में काम कर रहे रिकी पोंटिंग आईपीएल 2024 के समापन के बाद हेड कोच पद छोड़ दिया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। दिल्ली टीम के नए हेड कोच हेमंग बदानी होंगे, जिसकी जानकरी टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

सिर्फ 3 खिलाड़ी रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स की टीम मेगा ऑक्शन से पहले अपने खेमे से 3 खिलाड़ी रिटेन करेगी। रिपोर्ट की माने तो दिल्ली की टीम कप्तान ऋषभ पंत,ऑलराउंडर अक्षर पटेल और गेंदबाज कुलदीप यादव को रिटेन कर सकती है। आपको बता दें कि पंत को 18 करोड़, अक्षर को 14 करोड़ तो वहीं कुलदीप यादव को 11 करोड़ में रिटेन किया जा सकता है।

मुनाफ पटेल का नया रोल

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट टीम भारतीय कोच की तलाश में है। जिसमें से टीम के हेड कोच हेमंग बदानी को बनाया गया है, वहीं दूसरा नाम मुनाफ पटेल का आ रहा है। जिनको गेंदबाजी का रोल दिया जा सकता है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक GMR और JSW ग्रुप के पास है. दोनों पक्षों में एक डील हुई है कि दोनों ग्रुप प्रत्येक 2 साल के लिए दिल्ली टीम को मैनेज करेंगे।

ये भी पढ़ें: 46 रन पर ऑलआउट होने पर रोहित शर्मा ने मांगी माफी, कहा मुझसे बड़ी गलती हो गई

Tags

Delhi CapitalDelhi Capital Head CoachDelhi Capital Retain 3 playersHemang BadaniHemang Badani Delhi Team HeadinkhabarIPL 2025munaf patelmunaf patel iplsocial mediaSports
विज्ञापन