September 8, 2024
  • होम
  • DC vs MI: आज होगी दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

DC vs MI: आज होगी दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : April 27, 2024, 7:05 am IST

नई दिल्ली: इस सीजन का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स पिछले चार मैचों में से तीन जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। तो मुंबई इंडियंस का हाल भी कुछ ऐसा ही है। मुंबई को 8 मैचों में से 3 में जीत मिली है।

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन दो मैच हुए हैं और दोनों ही मैचों में रनों का अंबार देखने को मिला है। पिच की बात की जाए तो यहां की पिच स्लो रहती है। पिच काफी सूखी है, जिसकी वजह से स्पिनर्स को मदद मिलती है। वहीं पेसर्स को शुरुआत में ही कुछ मदद मिल सकती है। पर कुल मिला कर आज का मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है।

DC vs MI
DC vs MI

हेड-टू-हेड रिकॅार्ड

कुल मैच खेले गए – 34
दिल्ली ने जीते – 15
मुंबई ने जीते – 19
कोई परिणाम नहीं – 0

DC vs MI
DC vs MI

संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: शाई होप, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (captain/wk), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, एनरिक नॉर्किया।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (wk), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (captain), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, रोमारियो शेफर्ड, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़े-

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को खिताब दिलाएंगे ये खिलाड़ी? युवराज सिंह ने बताया नाम

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन