DC vs PBKS :आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स में भिड़ंत, जानिए संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आज 13 मई को 59वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है।प्लेऑफ में बने रहने के लिए पंजाब के लिए ये मैच जीतना बहुत जरुरी है।

DC vs PBKS संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मनदीप सिंह/सरफराज खान, ऋषभ पंत, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान,अर्शदीप सिंह।

कब और कहां होगा मुकाबला

आज का यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला खेला जाएगा। ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। हालांकि दिल्ली इस प्लेऑफ से लगभग बाहर ही है और इसमें बने रहने के लिए अब दिल्ली को दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर आश्रित रहना होगा।

जाने किसका पलड़ा भारी

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 8 अंक के साथ 10वें स्थान पर है वहीं पंजाब किंग्स 10 अंक के साथ 8वे नंबर पर है। हालांकि अपने पिछले 3 मैचों में लगातार हार के बाद पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत कम हो गई है। लेकिन अगर पंजाब को टॉप 4 में पहुंचना है तो उसे बचे तीनों मैचों में बड़े अंतर से जीतना होगा।

यह भी पढ़े :-

DC vs PBKS :आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, करो या मरो का है मुकाबला, जानिए वजह

Tags

"Punjab Kings"clashDC vs PBKSDelhi Capitalsdo or die matchHyderabadinkhabariplipl 2023IPL News
विज्ञापन