CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से दी मात, फाइनल में पहुंची

 

नई दिल्ली। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से मात दी. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल तो पक्का कर लिया है. आगे अब गोल्ड के लिए होगी लड़ाई।

फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से शिकस्त देकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया. दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत को पूरे 60 मिनट 13वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी चुनौती दी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पूल ए में पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

भारतीय टीम ने दागे तीन गोल  

लीग चरण में एक भी मैच नहीं हारने वाली भारत के लिए अभिषेक ने 20वें मिनट में मनदीप सिंह ने 28वें और जुगराज सिंह ने 58वें मिनट में गोल दागे. वहीं, दूसरी तरफ से दक्षिण अफ्रीका के लिए रियान जूलियस ने 33वें और एम कासिम ने 59वें मिनट में गोल किये.

अभी तक नहीं जीता एक भी गोल्ड

वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी खेल में भारत ने आज तक गोल्ड मेडल नहीं जीता है और सभी छह स्वर्ण आस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं . भारत ने दो बार 2010 में दिल्ली में और 2014 में ग्लास्गो में रजत पदक अपने नाम किये जबकि पिछली बार गोल्ड कोस्ट में भारत की झोली खाली रही थी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला आज, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

 दूसरे टी-20 मुकाबले में इस धाकड़ खिलाड़ी की हो सकती है वापसी, सूर्यकुमार की जगह करेंगे पारी की शुरुआत

Tags

#b202218 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनीCWG 2022cwg 2022 day 7cwg 2022 hockeycwg 2022 indiacwg 2022 livecwg 2022 medalcwg 2022 medalscwg2022
विज्ञापन