कॉमनवेल्थ गेम्स: लॉन बॉल में भारत को मिला पहला गोल्ड, 17-10 से हराकर जीती बाजी

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल दस पदक जीत चुका है। बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय चौकड़ी ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला है।

10-10 की बराबरी पर पहुंचा था मैच

महिलाओं के लॉन बॉल फाइनल के एंड 12 में दक्षिण अफ्रीका ने दो अंक हासिल कर स्कोर को 10-10 की बराबरी पर पहुंचा दिया था। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने एंड 13 में शानदार वापसी की और मैच दो अंकों की बढ़त फिर से हासिल कर ली थी। फिर स्कोर 12-10 हो गया और भारतीय टीम इस तरह लीड पर रही थी।

14वें एंड में टीम को मिले पांच अंक

भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी। 14वें एंड में टीम को पांच अंक मिले। इस तरह भारत 15-10 से आगे होकर स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंच गए थे।

लॉन बॉल में भारत को मिला पहला गोल्ड

बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय चौकड़ी ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला।

ये हैं खेल के नियम

इस गेम को खेलने के लिये जो सबसे जरूरी चीज़ है वो है गेंद। यह एक आउटडोर खेल होता है जिसमें घास के मैदान पर कुछ गेंदे रखी जाती हैं और खिलाड़ियों को बारी-बारी से एक निश्चित दूरी से अपनी गेंद को उस बॉल के पास पहुंचाने की कोशिश करनी होती है।वहीं, जिस गेंद पर निशाना लगाया जाता है उसे जैक कहते हैं, और खेल में जैक और खिलाड़ियों के बीच की दूरी को मैच शुरू होने के बाद तय किया जाता है। यह दूरी जैक को फेंकने से तय होती है, और इसमें फेंकने वाली टीम का चयन टॉस से होता है। टॉस हारने वाली टीम जैक को फेंकती है और फिर किस दूरी से गेंद फेंकना है उसका पता चल जाता है।

 

कॉमनवेल्थ में भारत ने मनवाया लोहा, अब तक भारत ने हासिल किए इतने पदक

Tags

2022 commonwealth gamesbirmingham 2022 commonwealth gamesbirmingham commonwealth games 2022commonwealthcommonwealth gamescommonwealth games 2022commonwealth games 2022 day 3commonwealth games 2022 indacommonwealth games 2022 indiacommonwealth games 2022 india medal
विज्ञापन