अपना रजत पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहते हैं संकेत

नई दिल्ली: संकेत कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए संकेत सरगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया है। संकेत ने 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इलेवन में यह उपलब्धि हासिल की। संकेत ने स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाया।जबकि क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम का वजन उठाया। इस इवेंट में मलेशिया के बिन कसदन मोहम्मद पहले स्थान पर रहे। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 142 किलोग्राम तक का वजन उठाया। रजत पदक जीतने वाले संकेत ने कहा है- वो अपना पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहेंगे। वेटलिफ्टिंग में अब गुरुराज 61 किलोग्राम भारवर्ग में अपना जलवा दिखाएंगे।

135 किलोग्राम का उठाया था भार

वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 135 किलोग्राम भार उठाया है। अब वह 55 किलोग्राम भारवर्ग में पहले स्थान पर आ गए हैं। अभी वह 248 किलोग्राम उठाकर नंबर वन पर बने हुए हैं।

संकेत क्लीन एंड जर्क में दूसरे प्रयास में अपना हाथ चोटिल हो गए थें। इस प्रयास में उन्हें 139 किलो उठाना था, जिसमें उन्हें चोट लग गई। संकेत ने तीसरा प्रयास चोट के बाद भी लिया और जोरदार प्रयास किया लेकिन पूरा नहीं कर पाए। संकेत ने भारत को पहला पदक दिलाया है। वह 55 किलोग्राम में रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं, वह एक किलो से स्वर्ण पदक से चूक गए।लेकिन फिर भी उन्होंने तीसरा प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

मलेशिया के पहलवान ने उठाया 249 किलोग्राम वजन

मलेशिया के खिलाड़ी न दूसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वो असफल रहे। मलेशिया के पहलवान बिब अनिक ने संकेत को पीछे छोड़ने के लिए तीसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही संकेत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मलेशिया के पहलवान ने कुल (107+142) 249 किलोग्राम वजन उठाया है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

2022 commonwealth gamesbirmingham 2022 commonwealth gamesbirmingham commonwealth gamesbirmingham commonwealth games 2022commonwealth game 2022 schedule day 2commonwealth gamescommonwealth games 2022commonwealth games 2022 cricketcommonwealth games 2022 indacommonwealth games 2022 india
विज्ञापन