• होम
  • खेल
  • IPL 2025 के बीच BCCI ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इन 16 खिलाड़ियों की लगी लॉटरी!

IPL 2025 के बीच BCCI ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इन 16 खिलाड़ियों की लगी लॉटरी!

BCCI Central Contract 2025 List Players List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को महिला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया. लिस्ट में कुल 16 प्लेयर्स को 3 कैटेगरी में रखा गया है.

BCCI
inkhbar News
  • March 24, 2025 4:12 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेट टीम के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस साल 16 खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग ग्रेड में रखा गया है। ग्रेड A में तीन, ग्रेड B में चार और ग्रेड C में नौ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी

ग्रेड A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा

ग्रेड B: रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा

ग्रेड C: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर

खिलाड़ियों को मिलने वाली सालाना रकम

ग्रेड A में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये मिलेंगे।

ग्रेड B में रखे गए खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये मिलेंगे।

ग्रेड C के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये सालाना मिलेंगे।

महिला और पुरुष खिलाड़ियों की फीस में अंतर

BCCI ने 2022 में घोषणा की थी कि पुरुष और महिला क्रिकेटरों को समान मैच फीस दी जाएगी। हालांकि, वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अभी भी अंतर बना हुआ है। जहां महिलाओं के लिए तीन ग्रेड (A, B, C) हैं, वहीं पुरुष क्रिकेटरों के लिए चार ग्रेड (A+, A, B, C) होते हैं।

पुरुष क्रिकेटरों की सालाना कॉन्ट्रैक्ट राशि:

ग्रेड A+ – 7 करोड़ रुपये

ग्रेड A – 5 करोड़ रुपये

ग्रेड B – 3 करोड़ रुपये

ग्रेड C – 1 करोड़ रुपये

महिला क्रिकेटरों की ग्रेड A की राशि भी पुरुष क्रिकेटरों की ग्रेड C से कम है। हालांकि, समान वेतन की नीति के तहत मैच फीस बराबर की जा चुकी है। जल्द ही पुरुष क्रिकेट टीम के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची भी जारी की जाएगी।

Read Also: दीपक चाहर के मुंबई इंडियंस की टीम में जाने से अपनों ने ही छोड़ा साथ, धोनी ने भी पीटा, कटप्पा नाम से किया गया ट्रोल

Tags

IPL 2025