• होम
  • खेल
  • BCCI ने किया ऐलान : महेंद्र सिंह धोनी करेंगे T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मार्गदर्शन

BCCI ने किया ऐलान : महेंद्र सिंह धोनी करेंगे T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मार्गदर्शन

BCCI ख़बर एक बार फिर से खेल जगत से है जहाँ आज BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही BCCI ने आज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक बनाकर सभी को हैरान […]

BCCI appoints Dhoni as T20 Mentor
inkhbar News
  • September 8, 2021 10:30 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 years ago

BCCI

ख़बर एक बार फिर से खेल जगत से है जहाँ आज BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही BCCI ने आज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक बनाकर सभी को हैरान कर दिया.

BCCI सचिव जय शाह ने टीम के मार्गदर्शक के रूप में धोनी के नाम की घोषणा की

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के मार्गदर्शक के रूप में BCCI सचिव जय शाह ने टीम के मार्गदर्शक के रूप में धोनी के नाम की घोषणा की प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा- ‘‘पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये टीम के मेंटोर होंगे. ’’ उन्होंने आगे कहा कि “मैंने उनसे दुबई में बात की थी, उन्होंने केवल विश्व कप टी20 के लिये मेंटोर बनने पर सहमति दी थी और मैंने अपने सभी साथियों से इस संबंध में चर्चा की और सभी इस पर सहमत हैं. मैंने कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा से बात की और सभी सहमत हैं.

धोनी पिछले साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से ले चुके हैं सन्यास

बता दें कि भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते वर्ष अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिये 2019 का विश्व कप सेमीफाइनल खेला था. धोनी के मेंटोर चुने जाने पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये रणनीति तैयार करने का अच्छा अनुभव है, जिसको लेकर मार्गदर्शक की भूमिका में ‘धोनी’ सर्वश्रेष्ठ साबित होंगे.

Tags