मुंबई: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के देवनार इलाके में दो आलीशान फ्लैट खरीदे हैं। इन फ्लैट्स की कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो उनकी IPL 2025 सैलरी से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार ने इन दोनों फ्लैट्स का ट्रांजैक्शन 25 मार्च 2025 को पूरा किया। वह इस समय मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं और टीम ने उन्हें 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। यानी उनकी IPL 2025 की पूरी कमाई से भी इन फ्लैट्स की कीमत अधिक है।

कहां हैं सूर्यकुमार के नए फ्लैट?

सूर्यकुमार यादव के दोनों फ्लैट्स गोदरेज स्काई टैरेस प्रोजेक्ट में स्थित हैं। यह प्रोजेक्ट 4,222.7 स्क्वायर फीट के टोटल कारपेट एरिया में फैला है, जबकि उनके दोनों फ्लैट्स 4,568 स्क्वायर फीट में बने हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये फ्लैट अपार्टमेंट की अलग-अलग मंजिलों पर स्थित हैं। इस प्रोजेक्ट में 6 लेयर की कार पार्किंग की भी सुविधा है।

कप्तानी में मिली थी हार

फिलहाल सूर्यकुमार IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला, जिसमें वह कप्तान की भूमिका में नजर आए। हालांकि, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

अगले मैच में नहीं होंगे कप्तान

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से 29 मार्च को अहमदाबाद में होगा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे, लेकिन बतौर खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: अरब देशों की लगेगी वाट, UP के इस जिले में मिल सकता है तेल का कुआं, खुदाई शुरू